Review: सोशल मीडिया प्लेटफार्म कैसे प्रोपेगंडा फ़ैलाने के हथियार बन गए हैं

Date Posted: May 4, 2019 Last Modified: May 4, 2019

दुनियाभर में फेसबुक के करीब 2 अरब यूजर्स हैं, जिनमें से करीब 24 करोड़ यूजर्स भारतीय हैं। पिछले कुछ महीनों से डेटा लीक की खबरों सामने आई हैं | विश्व की सबसे विशाल और चर्चित सोशल मीडिया वेबसाइट, फेसबुक की नीतियों पर अब कई देश सवाल उठा रहे हैं | ऐसे में, सिरिल सैम और परंजय गुहा ठाकुरता की किताब, फेसबुक का असली चेहरा (2019) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है | प्रबीर पुरकायस्थ के साथ सिरिल सैम और परंजय गुहा ठाकुरता की बातचीत|